logo

रक्षाबंधन त्योहार मनाने के बाद घूमने गयी थी आदिवासी महिला, 8 लोगों ने किया रेप; यहां हुई दरिंदगी  

rape22.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद एक आदिवासी महिला मेला घूमने गयी थी। इस दौरान मौका पाकर महिला से 8 लोगों ने रेप किया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पेश आया है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि  जिले में 27 वर्षीय एक आदिवासी महिला के साथ 8  लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को पुसौर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। हादसे के समय पीड़िता रक्षाबंधन त्योहार मनाने के बाद एक स्थानीय मेले में घूमने जा रही थी। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी महिला ने मंगलवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गय है। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, कुछ लोगों ने महिला को  रोक लिया और उठाकर जबरन पास के एक तालाब के किनारे ले गए। वहां ले जाकर सभी ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

वहीं, बिलासपुर रेंज के IG संजीव शुक्ला ने प्रेस को बताया कि घटना सोमवार शाम घटी है। कहा कि महिला सोमवार को एक स्थानीय मेले में गई थी। वह आरोपियों में से एक को जानती थी और उन दोनों ने स्थानीय बाजार के पास मिलने का फैसला किया। जब मुख्य आरोपी महिला से मिला तो उसके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। महिला के बयान के अनुसार, उसके साथ 8 लोगों ने बलात्कार किया। सभी मुख्य आरोपी के साथ थे। इन सभी पर महिला को धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। 

Tags - RapeCrime News Rakshabandhan